Government of India
  • Skip to Main Content
  • Screen Reader

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना के दिशा-निर्देश और पोर्टल का शुभारंभ

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना (ई.सी.एम.एस.) के लिए दिशानिर्देश और पोर्टल लॉन्च किया, जो भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

लॉन्च के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए एक साफ-सुथरी और ठोस योजना है। उन्होंने समझाया कि भारत ने सबसे पहले तैयार उत्पाद बनाने से शुरुआत की थी, ताकि बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन और जरूरी आत्मविश्वास बनाया जा सके जिससे नीचे की ओर एकीकरण संभव हो सके । इसके बाद भारत ने मॉड्यूल बनाना शुरू किया, फिर उसके पार्ट्स (घटक) बनाने लगे और अब वो चीज़ें भी खुद बना रहे हैं जिनसे ये पार्ट्स बनते हैं। मंत्री जी ने बताया कि जो फाइनल प्रोडक्ट होता है, उसमें 80 से 85% हिस्सा इन्हीं चीज़ों का होता है। उन्होंने कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का पैमाना अभूतपूर्व रहा है।

अस्वीकरण

The views and opinions expressed in this blog are those of the author(s) and do not necessarily reflect the official policy or position of NeGD.